समस्तीपुर :- रबी विपणन मौसम 2025-26 में सरकारी स्तर से चयनित पैक्सों व व्यापार मंडलों (चयनित क्रय समितियों ) के जरिए निबंधित किसानों से जिले में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू है। सहकारिता विभाग के निर्देश पर यह तैयारी शुरू करायी गई है। डीसीओ अरुण कुमार ने बताया कि पहली अप्रैल 2025 से जिले में निबंधित किसानों से निर्धारित मूल्य पर चयनित 237 चयनित क्रय समितियों से गेहूं की खरीद की जानी है।
डीएम रोशन कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक 20 मार्च को हुई थी, जिसमें 237 पैक्सों व व्यापार मंडलों का चयन किया गया था। अपना गेहूं बेचने के लिए जिलेभर से 785 किसानों ने शुक्रवार तक पोर्टल पर अपना निबंधन कराया है। इस दौरान, पैक्सों व व्यापार मंडलों को अपने यहां गेहूं खरीद शुरू करने से पहले जरूरी तैयारी शुरू कर लेने को कहा गया है।
इस बार सरकारी स्तर से गेहूं की खरीद करने के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद का काम कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित किसानों से किया जाना है। गेंहू बिक्री करने के इक्छुक किसान अपने गेहूं की संभावित मात्रा व जमीन संबंधित अद्दतन विवरणी की इंट्री पोर्टल पर कर रहे हैं। चयनित क्रय समितियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत खरीद करनी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के पास कारखाना गेट पर शनिवार को शराब के साथ तीन…
पटना में नीट छात्रा की मौत और कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल के पास बीते…
ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का ध्यान रखना हमारी की जिम्मेदारी…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप में जिला…