बेगूसराय में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाना सुनते हुए क्लासरूम में छात्रों के एग्जाम देने का वीडियो सामने आया है। मामला मंसूरचक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक स्कूल नैपुर बहरामपुर का है। जहां नौंवी क्लास की परीक्षा चल रही थी।
वीडियो में दिख रहा है कि क्लासरूम के व्हाइट बोर्ड के ऊपर मोबाइल फोन को रखा गया है। जिसमें ‘चोली के पीछे क्या है, चोली के नीचे’ गाना बज रहा है, और इसे सुनते हुए कुछ छात्र एग्जाम दे रहे हैं।
क्लासरूम में कोई टीचर नहीं है। छात्र अश्लील गाना सुनते हुए और आपस में बातचीत करते हुए प्रश्नों के जवाब लिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आधी बेंच खाली, एक पर बैठे 3-3 छात्र
विद्यालय में शुक्रवार से 9वीं क्लास की परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्लासरूम की आधी बेंच खाली पड़ी है। जबकि एक बेंच पर 3-3 छात्र बैठकर पेपर लिख रहे हैं। कुछ बच्चों के पास मोबाइल फोन भी नजर आ रहा है। कुछ तो डेस्क पर अपने फोन को रखकर एग्जाम दे रहे हैं।
बिना शिक्षक और प्रश्नपत्र के बच्चों ने दिया एग्जाम
इस पूरे मामले मेंं स्कूल के प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि परीक्षा शुरू कर दी गई, लेकिन सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे और बच्चे अपने मन से ही कॉपी भर रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह कैसी परीक्षा हो रही है, जिसमें क्लास में टीचर नहीं हैं और खुलेआम बच्चे अश्लील गाना बजा रहे हैं।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…