Bihar

बिहार STF ने किया एनकाउंटर, तनिष्क शोरूम लूटने वाले बदमाश चुनमुन झा की मौत

बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ के एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा चुनमुन झा ढेर हो गया। शनिवार अहले सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पूर्णिया के चर्चित तनिष्क शोरूम लूटकांड में वांछित था। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एनकाउंटर में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार तड़के हुई। मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड के वांछित अपराधी चुनमुन झा महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली कि वह नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है।

तड़के करीब करीब 3 बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चुनमुन झा को लगी 6-7 गोलियां

अररिया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 6 से 7 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है।

नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचे हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

57 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago