Samastipur

प्रॉपर्टी डीलर और टोटो चालक डबल म’र्ड’र मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध सुधीर मघान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे आज न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला कल्याणपुर थाना कांड संख्या 344/24 से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने इस हत्या की जांच करते हुए सुधीर मघान, पिता- स्व. टेकचंद मघान उर्फ कायाराम, निवासी गुदरी बाजार, थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर को मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया था। सुधीर मघान के खिलाफ धारा 103(1)/3(5) बीपीएसएसपीटी एक्ट और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता साबित हुई, जिसके बाद गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुधीर मघान को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago