Samastipur

समस्तीपुर लचका पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद, कुछ ही दूरी पर उपलाता मिला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के बूढी गंडक नदी के पुराने पुल से शनिवार रात नदी में छलांग लगाने वाली लड़की का शव वारिस नगर थाना क्षेत्र के नागर बस्ती गांव के पास नदी में उपलाता हुआ रविवार को मिला। युवती की पहचान वारिस नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी स्वर्गीय नारायण दास की बेटी संजू कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मृतक युवती के भाई अमलेश कुमार ने कहा कि होली का दिन था। मैं घर में नहीं था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति जो समस्तीपुर में आटो चलते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि मेरी बहन को गांव के ही बृजेश कुमार नामक युवक के साथ बाइक से समस्तीपुर की ओर आते देखा।

मैं अपने भाइयों के साथ समस्तीपुर पहुंचा था, इसी दौरान मुझे जानकारी मिली कि बूढ़ी गंडक नदी के पुराने पुल से बहन नदी में कूद गई है। रात और अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चला। सुबह में पहुंचे तो नाव से इधर-उधर शव की तलाश की, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। बाद में जानकारी मिली कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही नागर बस्ती गांव के मस्जिद के पास नदी में एक शव देखा गया है।मैं नागर बस्ती पहुंचा तो नदी में मेरी बहन का शव उपलाता हुआ नजर आया। मैंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

इधर घटना के संबंध में मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद हो गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी घटना को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

1 घंटा ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago