Samastipur

अनुमंडल स्तर के थानों में अलग से परवेक्षक की हुई तैनाती, अब थानाध्यक्ष केवल प्रशासनिक कार्यों व कानून-व्यवस्था पर रखेंगे नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले के अनुमंडलीय स्तर के थानों में परवेक्षक के रूप में इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। थानों में कांडों के पर्यवेक्षण के लिए मुख्यालय के निर्देश पर एसपी ने सभी अनुमंडलीय थानों में इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग भी कर दी है। पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना में पुलिस निरीक्षक मो. कमाल अख्तर, मुफ्फसिल थाना में पुलिस निरीक्षक रामकिशोर शर्मा, रोसड़ा थाने में पुलिस निरीक्षक महेंद्र राम, दलसिंहसराय थाने में पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार और पटोरी थाने में पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मंडल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बता दें कि अब तक थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों की जांच और पर्यवेक्षण दोनों की जिम्मेदारी निभाते थे। नई व्यवस्था के तहत, थानाध्यक्ष केवल प्रशासनिक कार्यों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि निरीक्षक स्तर के अधिकारी मामलों की जांच और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार पुलिस की इस नई व्यवस्था के तहत कांडों की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकेगी।

बाइट :

मुख्यालय के निर्देशानुसार अनुमंडलीय स्तर के थानों में परवेक्षक के रूप में इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अब थानाध्यक्ष स्वयं अपने थाना के कांड का पर्यवेक्षण नहीं करेंगे। इसके लिए उस थाना के लिए अलग से परवेक्षक रहेंगे।

अशोक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

28 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

44 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago