Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में खुलेगा बिहार का पहला इनक्यूबेशन सेंटर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में राज्य का पहला अति आधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर खुलेगा। इसके खुलने से खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बल मिलेगा। करीब 2.58 करोड़ की लागत से इस परियोजना को जमीनी स्वरूप दिया जायेगा।

इसको लेकर बुधवार को राज्य सरकार के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय (उद्योग विभाग) एवं कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी के बीच द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। जिसमें सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के निदेशक निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं विवि के सह प्राध्यापक डॉ.रामदत्त एवं सुश्री प्रगति प्रियदर्शी ने हिस्सा लिया।

डॉ.रामदत्त ने बताया कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग के खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के तत्वावधान एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत विवि में केन्द्र खुलने की सहमति बनी है। इस सेंटर में 400 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता से फलों और सब्जियों का प्राथमिक प्रसंस्करण, 150 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता से शहद प्रसंस्करण, मशरूम एवं केला आधारित कूकीज प्रसंस्करण का कार्य होने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago