Samastipur

केवल धाम में लगने वाले राजकीय मेले के तैयारियों की DM ने की समीक्षा, दिये कई निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बाबा केवल धाम व बाबा अमर सिंह राजकीय मेले की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। मेले की तैयारी के विषय में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन समस्तीपुर से मंदिर के रंग-रोगन एवं मेले में स्थित अन्य भवनों की मरम्मति एवं रंग रोगन के विषय में पृच्छा की गयी। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि कार्य प्रगति पर है एवं 31 मार्च तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

इसी प्रकार कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा भी बताया गया कि पेयजल, अस्थाई स्नानागार एवं चेंजिंग रूम तथा अस्थाई शौचालय की व्यवस्था से संबंधित कार्य प्रगति पर है। 2 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। नजारत उप समाहर्ता द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि विभिन्न श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु अस्थाई पंडाल एवं अस्थाई विद्युतीकरण हेतु तैयारी कार्य प्रारंभ कर दी गई है, जो 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जायेगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी को निर्देश दिया गया कि किन-किन स्थानों पर क्या कार्य किया जाना है से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के अंदर समर्पित करेंगे।

साथ ही नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया की प्रमुख स्थलों पर अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे एवं कंट्रोल रूम में उनका डिस्प्ले लगाएंगे। साथ ही पर्याप्त रोशनी की निर्बाध व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता विद्युत से समन्वय स्थापित करेंगे।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी विकास कुमार पांडे, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पटोरी प्रियंका कुमारी, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, कार्यपालक अभियंता भवन श्री शशांक, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अभिषेक तथा कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन रवि गुप्ता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago