Bihar

पार्टी छोड़ेंगे BJP नेता मनीष कश्यप; अपने खिलाफ हुई FIR से भड़के, आज गिरफ्तारी देंगे

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उनके यूट्यूब चैनल सच टॉक्स समेत 11 चैनलों पर छपरा में हुई एफआईआर से वे भड़क गए। यूट्यूबर ने ऐलान किया कि वह शुक्रवार को भाजपा छोड़ देंगे और उसके बाद छपरा जाकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की आवाज उठाने के चलते उनके और अन्य यूट्यूब चैनलों पर सारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बता दें कि मनीष कश्यप ने पिछले साल ही बीजेपी ज्वाइन की थी।

मनीष कश्यप ने गुरुवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर भाजपा छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सारण जिले के दिघवारा में होली पर हुड़दंग करने और थाने को घेरने के मामले में पुलिस ने महिलाओं की पिटाई की थी। इससे संबंधित वीडियो उन्होंने अपने चैनल पर पोस्ट किया था। इसी के चलते उनपर एफआईआर की गई।

मनीष कश्यप ने कहा कि सारण एसपी के निर्देश पर उनपर केस दर्ज किया गया। जिन धाराओं में एफआईआर हुई हैं, वे गैर जमानती हैं। इसलिए वह खुद गिरफ्तारी देने शुक्रवार को छपरा पहुंच रहे हैं। हम जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम कोई डाकू या शराब के धंधेबाज नहीं हैं। बालू माफिया से वसूली भी नहीं करते हैं। जेल जाकर फिर बाहर आएंगे और गरीबों की आवाज उठाएंगे।

बता दें कि मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब तमिलनाडु में बिहारियों से पिटाई का फर्जी वीडियो चलाने के बाद उनपर कई मामलों में ऐक्शन हुआ था। वे करीब 9 महीने तमिलनाडु और पटना के जेल में रहे। हालांकि, बीजेपी ज्वाइन करने के बाद भी वे नीतीश सरकार की नीतियों का अपने चैनल पर खुले तौर पर समर्थन करते रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

17 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

29 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago