समस्तीपुर :- अकीदतमंदों ने मंगलवार माह-ए-रमजान का तीसरा रोजा रखा। आज बुधवार को चौथा रोजा है। जिसमें सुबह में निर्धारित समय से पूर्व सेहरी खायी। इससे पहले मंगलवार को दिनभर रोजा रखने के बाद शाम में निर्धारित समय पर इफ्तार कर रोजा खोला। इसके अलावा रोजदारों ने पांचों वक्त नमाज अदा कर अल्लाह से दुआएं मांगी। शहर के सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे।
वहीं शहर के मारबाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, धर्मपुर चौक पर सजे बाजार में पहुंचे अकीदतमंदों ने सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स सहित किराना सामान की खरीदारी की। इधर गोला रोड स्थित मस्जिद के हाफिज ने बताया कि रमजान के पहले अशरे में मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा दान कर के गरीबों की मदद करनी चाहिए।
हर एक इंसान से प्यार और नम्रता का व्यवहार करना चाहिए। पहले अशरे में अल्लाह की रहमत के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत की जानी चाहिए। रमजान में समय पर नमाज अदा करनी चाहिए। समय पर तिलावत करना, इफ्तार करना, सेहरी करना यह सब इबादत है। रमजान में कुरानशरीफ की तिलावत करने का खास महत्व है। इसलिए निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए इबादत, सेहरी, इफ्तार आदि करना चाहिए।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…