समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: पांचों वक्त की नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ, आज माह-ए-रमजान का चौथा रोजा

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :-  अकीदतमंदों ने मंगलवार माह-ए-रमजान का तीसरा रोजा रखा। आज बुधवार को चौथा रोजा है। जिसमें सुबह में निर्धारित समय से पूर्व सेहरी खायी। इससे पहले मंगलवार को दिनभर रोजा रखने के बाद शाम में निर्धारित समय पर इफ्तार कर रोजा खोला। इसके अलावा रोजदारों ने पांचों वक्त नमाज अदा कर अल्लाह से दुआएं मांगी। शहर के सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे।

वहीं शहर के मारबाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, धर्मपुर चौक पर सजे बाजार में पहुंचे अकीदतमंदों ने सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स सहित किराना सामान की खरीदारी की। इधर गोला रोड स्थित मस्जिद के हाफिज ने बताया कि रमजान के पहले अशरे में मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा दान कर के गरीबों की मदद करनी चाहिए।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

हर एक इंसान से प्यार और नम्रता का व्यवहार करना चाहिए। पहले अशरे में अल्लाह की रहमत के लिए ज्यादा से ज्यादा इबादत की जानी चाहिए। रमजान में समय पर नमाज अदा करनी चाहिए। समय पर तिलावत करना, इफ्तार करना, सेहरी करना यह सब इबादत है। रमजान में कुरानशरीफ की तिलावत करने का खास महत्व है। इसलिए निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए इबादत, सेहरी, इफ्तार आदि करना चाहिए।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250126 WA0106

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150