समस्तीपुर :- जिले के मशहुर चिकित्सक डॉ. राजीव मिश्रा के निधन पर मंगलवार को शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। सोमवार की देर रात पार्थिव शरीर आने के बाद से ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। मंगलवार को नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जिसके बाद सिमरिया घाट पर देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिले के तमाम चिकित्सम समेत समाजसेवियों ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। किडनी की बीमारी से उनका निधन सोमवार को हो गया था।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि इनकी कमी सदैव लोगों को खलेगी। डॉ. राजीव अपने पिता स्व. डॉ. आरपी मिश्रा के कदमों पर चलते हुए लोगों की सेवा में हर वक्त तत्पर रहते थे। स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। एक लोकप्रिय समाजसेवी व चर्चित चिकित्सक के रूप में राजीव जी सदैव याद आते रहेंगे। मौके पर दुर्गेश राय, रंजीत निर्गुनी सहित तमाम चिकित्सक व समाजसेवी मौजूद थे।
इधर, कल्याणपुर प्रखंड के मदनपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें डॉ रामदयाल महतो, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ ओम नारायण झा, डॉ चंद्रगुप्त शर्मा, डॉ उमाकांत सिंह, सहित भाजपा नेता पूर्व मुखिया विजय शर्मा, राधे श्याम ठाकर, मुकेश कुमार सिंह, उमेश शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ बाजार में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक संघ से जुड़े लोगों ने एक बैठक करनिधन को चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। अध्यक्षता अवधेश कुमार शर्मा ने की। वहीं ग्रामीण चिकित्सक चंद्रशेखर शाह, अविनाश कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, राहुल कुमार सिंह, संजय कुमार साह, अनीश कुमार, दवा विक्रेता संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक सह मेडिकाना हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव मिश्रा के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने दु:ख जताया है। लोगों ने कहा की समस्तीपुर के चर्चित डॉक्टर के निधन समस्तीपुर को बहुत हीं अधिक छति हुई है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत डा. मिश्रा के प्रति दुख प्रगट करते हुए शोक जताया है।
लोगों ने मृत आत्मा की शांति की कामना किया है। डॉ. मिश्रा के निधन पर जिलाध्यक्ष शशिधर झा, वरीय भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार झा, विशाल कुमार, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, मुखिया हितेश कुमार, विजय कुमार राय, मिथिलेश कुमार, महेंद्र राय, मो. अलाउद्दीन, डॉ. विजय कुमार ईश्वर, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, रामाश्रय प्रसाद, बबलू कुमार झा, रामकुमार झा, रामलाल झा, विशुनुदेव पासवान, दिनेश झा, संजीत साह, नीरज कुमार झा, कुमार विशनाथ, डॉ. प्रभात ईश्वर, रामयाद शांडिल्य,
वीरेंद्र कुमार, विपिन कुमार ईश्वर, विधाकर झा, नागराज झा, सानू ठाकुर ,घनश्याम ठाकुर, गौतम गोस्वामी, दिनेश कुमार महतो, पंकज कुमार ईश्वर, अजित कुमार झा, बद्रीनाथ झा, हरेराम सहनी , मो. अरशद अलि रजा, सुशील कुमार राय, पिंकू देवी, रवींद्र प्रसाद राय, भोला कुमार, राजीव कुमार दास, संजय कुमार राय, जितेन्द्र कुमार,जयकुमार सिंह, जयंत चौधरी, रामशंकर राय, विपिन कुमार झा,वीरेंद्र सिंह, रंजीत पटेल, अजीत झा, अजय कुमार राय, ऋषभ कुमार ठाकुर, दानिश कमाल, सरोज झा, हरेराम गिरी, श्याम गिरी आदि ने गहरा दुख प्रगट किया है।
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…