Samastipur

ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण मामला; भुगतान नहीं होने पर रैयतों ने सड़क जाम कर किया भूख हड़ताल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी : ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन में खेसरा संख्या 1513, 1514 18 69 एवं 1874 के रैयतीकरण के बाद भी भुगतान नहीं करने को लेकर जोड़पुरा पंचायत के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन फोरलेन के जोड़पुरा गांव के निकट सड़क जाम कर भूख हड़ताल किया. किसानों ने बताया कि ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना राजस्व ग्राम जोड़पुरा के उपरोक्त खेसरा का रैयतीकरण किया गया. बावजूद जिला भू अर्जन कार्यालय एवं बिहार स्टेट रोड विकास निगम के टाल-मटोल के कारण भुगतान संभव नहीं हो सका है.

भुगतान नहीं होने से परेशान रैयतों ने 3 घंटे तक बख्तियारपुर- ताजपुर फोरलेन को जाम कर भूख हड़ताल कर विरोध जताया. इस क्रम में निर्माण कार्य के लिए ले जा रहे मटेरियल की गाड़ी खड़ी रही. किसानों ने प्रभारी सीओ भाग्यश्री के आश्वासन पर जाम समाप्त किया.

किसानों की मौजूदगी में सीओ ने रैयतों से बात कर एसडीओ के माध्यम से बड़े अधिकारी को जानकारी देते हुए जल्द भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया. रैयत अरविंद कुमार चौधरी, अल्केश चौधरी, कुशेश्वर राय, अवधेश कुमार चौधरी, नरेंद्र चौधरी, संजीत चौधरी आदि थे. मौके पर राजस्व कर्मचारी मदन दास, विद्याभूषण चौधरी, रंजीत चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामदास सहनी, जनार्दन महतो, शिबू चौधरी आदि मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago