Bihar

बिहार: रिटायर्ड अभियंता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रूपसपुर थाने के दो दारोगा गिरफ्तार

निगरानी ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को पटना के रूपसपुर थाना के दो दारोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम एसआई फिरदौस आलम और एसआई रंजीत कुमार हैं। एक दारोगा 2019 बैच के है। इन्हें गिरफ्तार कर फिलहाल निगरानी की हाजत में रखा गया है। शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

गुरुवार की शाम दोनों दारोगा शास्त्रीनगर स्थित हड्डी अस्पताल के पास शिकायतकर्ता तुषार कुमार पांडेय से घूस ले रहे थे, तभी निगरानी टीम ने उन्हें दबोचा। रूपसपुर के तुषार के खिलाफ राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने पैसे के लेनदेन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। इसी केस में उसका बचाव के लिए दोनों दारोगा घूस ले रहे थे।

गिरफ्तार दारोगा में से एक फिरोज आलम 2019 बैच का है जबकि 2020 बैच के प्रशिक्षु एस आई रंजीत कुमार हैं। बताया जाता है कि फिरोज दो साल और रंजीत करीब छ माह से रूपसपुर थाना में पदस्थापित था। गुरुवार को दोपहर में रूपसपुर थाना में एएसपी भानु प्रताप सिंह ने दो माह पहले दो बाईक चोर की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर प्रेस वार्ता की थी।

उक्त घटना का उद्भेदन करने में दोनों एसआई भी शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेस के वक्त भी फिरोज और रंजीत थाना में मौजूद थे। चोरी हुई बाइक की बरामदगी और दो चोर की गिरफ्तारी होने पर दोनों एसआई की वाहवाही हुई थी। लेकिन, कुछ घंटे बाद शाम को दोनों की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तारी की खबर मिलते ही थाने में अलग चर्चा होने लगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

3 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

12 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

14 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

14 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

23 घंटे ago