Samastipur

सिंघिया में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए अतिक्रमित भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के नीरपुर भररिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद शरारती तत्वों ने प्रशासन और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडा के साथ जमकर रोड़ेबाजी की। जिसमें सीओ सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। वहीं रोड़ेबाजी में जेसीबी चालक और सीओ की गाड़ी के चालक का सिर फट गया। उपद्रवियों ने जेसीबी और सीओ की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीरपुर भररिया पंचायत के गोलिया गांव में पंचायत सरकार भवन बनने वाली जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भेजा गया था। लेकिन अतिक्रमकारी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। जिससे हटाने के लिए सीओ और सिंघिया थानांध्यक्ष के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।

अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन की टीम लौट रही थी। इसी दौरान अचानक ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से हमला करने के साथ पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इसमें सीओ, थानाध्यक्ष के अलावा कई पुलिस के जवान चोटिल हो गए। वहीं पत्थर लगने से जेसीबी चालक और सीओ के चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस प्रशासन पर हमले की सूचना मिलते ही बीडीओ विवेक रंजन अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी लोगों को सिंघिया सीएचसी पहुँचाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

24 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 दिन ago