Samastipur

समस्तीपुर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : श्रम संसाधन विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में रविवार को जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। मौके पर जिला मतस्य पदाधिकारी नियाजुदीन, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, जैल कारखाना निरीक्षक मनोज कुमा,व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव कुमार एवं राकेश कुमार उपरिथित थे।

इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा पौधा देकर किया गया। इसके बाद कुशल युवा के छात्राओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया गया। साथ ही कुशल युवा केन्द्र के मेघावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं कुशल युवा केन्द्रों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। नियोजन मेले में कुल-28 नियोजकों ने भाग लिया। मेला में लगभग दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 1 हजार 588 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त कर कुल 423 अभ्यर्थियों का रोजगार हेतु औपबंधित रूप से आन स्पाॅट चयन किया गया एवं अन्य नियोजकों का चयन प्रकियाधीन है। मेला में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अम्यर्थियों को नियोजन एवं कौशल विकास हेतु मार्गदर्शन दिया गया। मेला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। जिसके माध्यम से उक्त विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

49 मिनट ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

10 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

12 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

12 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

21 घंटे ago