समस्तीपुर :- जिले में रक्त की कमीं से किसी की जान ना जाए इसके लिए ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व मुखिया राम दयाल राय, ग्रामीण रक्तदान संघ वारिसनगर इकाई के प्रभारी सुमन कुमार, शिविर संयोजक प्रो. सतीश कुमार, रेड क्रॉस के वरिष्ठ टेक्नीशियन नवीन कुमार एवं संगठन के सदस्य विशाल कुमार, कुणाल कुमार, नितिन, अभिजीत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसकी विधिवत शुरूआत किया। जिसके बाद रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। इसमें रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर का आयोजन भीमराव अंबेडकर इलेक्ट्रॉनिक सह पूर्व मुखिया के आवास पर किया गया। इसमें 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं में विकास कुमार, नंदन कुमार, शशि शंकर, अभिषेक, चंदन झा, नितेश कुमार, विशाल कुमार, ऋषिकेश कुमार, अनीश कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, अविनाश कुमार, मो. समीम, निर्मला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर रेड क्रॉस के टेक्निशियन अविनाश कुमार, राजीव कुमार गुड्डू व संगठन के मीडिया प्रभारी सौरव कुमार, रौशन कुमार सहित अन्य थे।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…