Bihar

‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे से पहले पटना में लगा पोस्टर

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर एक ऐसा पोस्टर लगा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जा रहा है और पोस्टर पर लिखी लाइनों को पढ़ रहा है. दरअसल इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है. 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा. वेलेंटाइन वीक के दौरान लोग अपने-अपने प्यार का इजहार करते हैं. वहीं इस दौरान प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिलते हैं और खास पल बिताते हैं. लेकिन, इस बीच हिंदू शिवभवानी सेना संगठन के सदस्यों ने पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में संगठन के लोगों ने वेलेंटाइन मनाने वालों को बड़ा मैसेज दिया है.

दरअसल इस पोस्टर में लिखा है- जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना. हिन्दू भवानी सेना ने पटना भर में पोस्टर लगाकर विरोध जताते हुए धमकी भरे अंदाज में लाठी चलाने की बात कही है. पोस्टर में शहीदों को सम्मान देने बात कही गयी है. पटना भर में लगाए गए पोस्टर में बताया है कि वेलेंटाइन डे के मौके पर मोहब्बत के नाम पर चॉकलेट से शुरू होकर 14 फरवरी आते ही नोचने तक जो गंदा खेल होता है, वह हमारी संस्कृति के खिलाफ है.

लाठी-डंडे से सिखाएंगे सबक

संगठन के सदस्यों का कहना है कि पटना में यदि ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे तो लाठी-डंडा डंडा बजाकर सबक सिखाने का काम किया जायेगा. हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे. संगठन के सदस्यों का कहना है कि वेलेंटाइन डे के दिन ही पुलवामा हमला हुआ था. इसलिए इस दिन पुलवामा के वीर सैनिकों को सम्मान दें.

आरजेडी ने जताया सख्त विरोध

वहीं इस पोस्टर के खिलाफ आरजेडी के लोगों ने अपना विरोध जताया है. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बीजेपी और इससे जुड़े संगठन सिर्फ नफरत की भाषा बोलते हैं और नफरत से प्यार को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं. बीजेपी के साथ समर्थित तमाम संगठन समाज में विवाद और नफरत फैलाना चाहते हैं. ऐसे लोग सिर्फ तोड़ना जानते हैं जोड़ना नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

9 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

11 घंटे ago