Samastipur

समस्तीपुर में दो दोस्तों ने 2 हजार में खरीदा बंदूक, फिर दोनों में हुआ विवाद तो एक ने ही कर दिया पुलिस को फोन, दोनों हुए गिरफ्तार 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की हैं जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा के साथ दो दोस्तों  को गिरफ्तार कर लिया हैै। गिरफ्तार युवक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही डीह वार्ड संख्या-7 निवासी पिता राजकुमार राम के पुत्र श्रवण कुमार व उसके ही दोस्त अनूप राम के पुत्र कोमल राम के रूप में की गई है।

बताया गया है कि दोनों दोस्तों ने दो हजार रुपये में देशी कट्टा खरीदकर लाया था जिसके बाद दोनों के बीच ही विवाद हो गया। उसमें से कोमल राम ने इसकी सूचना ईआरवी डायल 112 पुलिस को दे दी। पिस्टल होने की सूचना पर तुरंत ही डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों दोस्तों से पूछताछ किया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया गया।

इस मामले को लेकर वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार का बताना है कि दोनों दोस्त कहीं से देसी कट्टा दो हजार रुपये में खरीद कर लाया था। जिसकी सूचना दोनों में से ही एक दोस्त ने पुलिस को दिया था। किसी घटना की अनहोनी को लेकर पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची तो दोनों दोस्तों से पूछताछ करते हुए उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद कर लिया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

15 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago