Samastipur

विद्यापतिनगर में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत स्थित एनएच 122 बी पर फरसा चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिट पंचायत अंतर्गत ब्रह्मोतर टोल वार्ड संख्या – 10 निवासी दिनेश पासवान के पुत्र सत्यम कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व स्वजनों ने मृतक के शव को एनएच-122 बी पर फरसा चौक के समीप रख कर जाम कर आगजनी किया वहीं मुआवजे की मांग की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला की छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक घटनास्थल के समीप स्थित अपने घर से खाना खा कर बाइक से राजा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक व पिकअप में जोरदार टक्कर के कारण उसके सिर में गहरी चोटें आई थीं। नतीजतन घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।

हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे एक निजी क्लीनिक में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर बवाल काटा।

वहीं घटना की खबर सुनते ही मृतक सत्यम के स्वजनों में कोहराम मच गया। बेटे के शव पर लिपट- लिपट कर रो रही मां के चित्कार से मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं पिता दिनेश पासवान बार-बार बेसुध हो रहे थे। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह टुनटुन, पैक्स अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, रंजय सिंह आदि स्वजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

उधर घटना की सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस घंटों से लगे जाम को हटवाने में देर शाम तक मशक्कत करती रही। देर शाम तक सड़क जाम जारी रहा। एसएचओ फिरोज आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा जाएगा। वहीं पिकअप को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अख्तर अंसारी, एसआई कृष्णा नंद झा, तरुण कुमार आदि पुलिस बल मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago