Samastipur

अमित शाह से मिलीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, पति सायन कुणाल भी रहे साथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा(आर) की समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके पति सायन कुणाल भी साथ रहे। गृहमंत्री से मुलाकात की जानकारी शांभवी ने एक्स पर पोस्ट करके दी। समस्तीपुर से सांसद शांभवी ने लिखा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह से सार्थक मुलाकात में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। आपको बता दें नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी की बेटी हैं।

शांभवी ने आगे लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह का बिहार तथा बिहारवासियों के प्रति उनका गहरा लगाव है, जिसका अंदाजा तब हुआ जब उन्होंने बिहार के साथ-साथ हमारे समस्तीपुर के बारे में पूछा। शांभवी ने मुलाकात की फोटो भी शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ पति सायन कुणाल भी मौजूद हैं। संसद का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच शांभवी भी दिल्ली पहुंची है। इसी दौरान उन्होने अमित शाह से मुलाकात की।

आपको बता दें दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल एक उद्यमी, समाजसेवी और लेखक हैं। 2019 में जब पटना में जलजमाव हुआ था और लोग परेशान हो गए थे तो उस वक्त सायन कुणाल काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने पटनावासियों की काफी मदद की थी, जिसकी चर्चा काफी दिनों तक थी। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की मदद की।

शांभवी के ससुर आचार्य किशोर कुणाल का विगत महीने हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मरणोपरांत उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) की शांभवी चौधरी ने समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी को हराया था। देश की सबसे युवा सांसदों में उनकी गिनती होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago