Samastipur

विद्यापतिधाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ा शिव-भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव की अनुगूंज से शिवमय हुआ इलाका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- मिथिलांचल के देवघर कहे जाने वाले विद्यापतिधाम स्थित उगना महादेव मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के अवसर पर अहले सुबह से ही भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में लंबी कतार में खड़े हो अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर की खूबसूरती व भव्यता अद्भुत छटा प्रतिबिंबित कर रही थी।

महाशिवरात्रि के अवसर पर आज करीब पच्चास हजार भक्त बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किये। भक्तों की भीड़ की सहजता व सुलभता के मद्देनजर प्रशासन तत्पर दिखे। वही सुरक्षा को मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व पदाधिकारी अरुण शर्मा, थानाध्यक्ष फिरोज आलम, एसआई सरिता कुमारी, एएसआई राकेश कुमार सहित भाड़ी संख्या में पुलिस बल मोर्चा संभाले हुए थे।

सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। सुबह चार बजते ही मंदिरों में हर-हर महादेव का उद्घोष होने लगा। इससे पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तजन तड़के ही उठकर स्नान करने के बाद शिव दरबार में जा पहुंचे। भारी भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा। हर हर महादेव, बम बम भोले के नारों से मंदिर दिन भर गूंजते रहे।

अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए शाम तक भक्त मंदिर पहुंचते रहे। महाशिवरात्रि पर पूरे भक्ति भाव से शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा भक्तों की मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ती गई। हाथ में पूजा की थाली और उसमें भांग, धतूरा, मिष्ठान, फूल, फल, घृत और दीपक साथ में गंगा जल लेकर शिव गृह तक भक्तों के कदम बढ़ते गए और शिव को जलाभिषेक किया। शिव के प्रति भक्ति ऐसी कि बोल बम के जयकारे मंदिरों में गूंजते रहे। दोपहर बाद व्रती युवतियों व महिलाओं का जत्था ने विशेष रूप से पूजा अर्चना कर मंगलमय व सुखमय जीवन की कामना की। मुख्य पंडा कामेश्वर गिरि व अमरनाथ गिरि के नेतृत्व में विशेष श्रृंगार पूजा किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

13 मिनट ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

7 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

8 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 घंटे ago