Samastipur

समस्तीपुर का यह कचरा संग्रह केंद्र बना आकर्षण का केंद्र, पंचायत समिति के भतीजे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : जिले की प्रगति को देखकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। यहां के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मेहनत से विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मध्य पंचायत में देखने को मिला है, जहां पंचायत के डब्ल्यूपीयू (कचरा संग्रह केंद्र) को इस तरह सुसज्जित किया गया है कि यह पूरे पंचायत के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

इस केंद्र का दो दिन पूर्व ही बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने भव्य उद्घाटन किया था। इस केंद्र की साफ-सफाई, सजावट और बेहतर प्रबंधन ने पंचायतवासियों को इतना प्रभावित किया कि अब वे इसे केवल कचरा केंद्र नहीं, बल्कि एक सुंदर स्थल के रूप में देखने लगे हैं।

यही कारण है कि इस केंद्र की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब पंचायतवासी यहां जन्मदिन जैसे निजी समारोह भी मनाने लगे हैं। हाल ही में एक जनप्रतिनिधि जो पंचायत समिति सदस्य बताए जा रहे हैं उनके भतीजे के जन्मदिवस के अवसर पर इस स्थान को चुना गया और वहां केक काटकर व पार्टी मनाकर अपनी खुशी साझा की। यह देखकर अन्य पंचायतवासी भी उत्साहित हो गए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

19 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

7 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

14 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago