Samastipur

समस्तीपुर मंडल: लिच्छवी एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक किया गया रद्द, अन्य कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, पढ़ें पूरी खबर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। जिस ट्रेन का रद्दीकरण किया गया है उसमें ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस) शामिल है। इस ट्रेन को 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द किया गया है। वहीं जिस ट्रेन को मार्ग परिवर्तन कर के चलाया जाएगा यह ट्रेन शामिल है।

1. ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा। 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 12561 (जयनगर – नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा। यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग छपरा – गोरखपुर – औंरिहार जं – प्रयागराज – कानपुर के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर के रास्ते चलेगी।

3. ट्रेन संख्या 12562 (नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जाएगा। यह ट्रेन 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक अपने नियमित मार्ग कानपुर – प्रयागराज – औंरिहार जं – गोरखपुर – छपरा के स्थान पर कानपुर – लखनऊ – बाराबंकी – गोरखपुर – छपरा के रास्ते चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें 

मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें – 

1. दिनांक 18 से 28 फरवरी, 2025 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस

2. दिनांक 18 से 27 फरवरी, 2025 तक जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

3. दिनांक 19 एवं 26 फरवरी, 2025 को पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस

4. दिनांक 21 से 28 फरवरी, 2025 को दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

6 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

13 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

19 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

21 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

21 घंटे ago