Samastipur

समस्तीपुर में NH-28 पर गैराज में घुसा हाईवा, स्कॉर्पियो और डिजायर को टक्कर मारते दीवार तोड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर एक अनियंत्रित हाईवा एक गैराज में घुस गया। इस घटना के बाद के विरोध में भाकपा-माले मलिक के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

लोगों का कहना था कि इस हादसे से दुकानदार को भारी क्षति पहुंची है। बाद में जब सड़क जाम की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बूझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। बता दें कि बीती रात लगभग 10.15 बजे कथित रूप नशे की हालत में अनियंत्रित हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 जीए 8571 चांदनी चौक स्थित मो. इर्शाद मुन्ना के कार गैराज में टक्कर मारते हुए गैराज के अंदर घूस गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो स्कॉर्पियो और डिजायर को  टक्कर मारते हुए हाईवा ने दीवार तोड़ दिया। हालांकि स्टाफ बाहर गाड़ी में हवा दे रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। बगल के पेंटर मो. तौफीक और टायर दुकानदार मो. जिलानी की दुकान में क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने क्षति का तत्काल मुआवजा देने, शराब की नशे में हाईवा चलाने पर रोक लगाने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर चांदनी चौक पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

इधर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा ने कहा कि भाकपा माले ताजपुर में हाईवा के आतंक के खिलाफ पहले से आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हाईवा चलाया जाता है। खुले हाईवा में मिट्टी- बालू ढोया जाता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गैराज मालिक को मुआवजा देने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने, शराब पीकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

51 सेकंड ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago