Bihar

बिहार के बांका की अनोखी लव स्टोरी, कोर्ट ने दी पति पत्नी के साथ प्रेमिका को रहने की इजाजत

बिहार के बांका में एक अनोखी लव स्टोरीदेखने को मिली, जहां प्रेमी और प्रेमिका दोनों की शादी हो चुकी थी. दोनों की अलग-अलग लोगों से शादी हुई. उसके बाद दोनों को प्यार हुआ. सबसे बड़ी बात ये कि प्रेमी की पहली पत्नी उनके प्यार में बाधा नहीं बनी, बल्कि सौतन के प्यार पर अपनी रजामंदी को मोहर लगा दी.

बांका की अनोखी लव स्टोरी:

10 जनवरी को विवाहिता अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग निकली. एक महीने से दोनों हैदराबाद में रह रहे थे. विवाहिता के पति ने टाउन थाना में प्रेमी के खिलाफ पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया. पुलिस ने विवाहिता को हैदराबाद से बरामद किया.

कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की दी इजाजत:

उसके बाद पुलिस ने विवाहिता को बांका सिविल कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. इसके बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी.

20 साल पहले हुई थी शादी: 

प्रेमी पहले से शादीशुदा है. उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी. प्रेमी को पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. वहीं विवाहिता का पति पुणे में मजदूरी करता है. प्रेमी भी पुणे में ही मजदूरी करता था.

पति और प्रेमी एक ही जगह करते थे मजदूरी:

प्रेमिका के पति के साथ ही पुणे में प्रेमी मजदूरी करता था और इसी दौरान प्रेमी को विवाहिता से प्यार हो गया. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी. फिर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.

‘सौतन नहीं बहन की तरह रखूंगी’:

कोर्ट में पेशी के दौरान प्रेमी की पत्नी भी पहुंची. उसके बयान से सभी हैरान रह गए. पहली पत्नी ने दोनों के प्यार को अपनी मंजूरी दे दी है और कहा कि वह उसे सौतन की तरह नहीं बल्कि बहन की तरह रखेगी.

एसआई का बयान: 

वहीं अनुसंधानकर्ता एसआई संगीता कुमारी ने बताया कि मुस्तफा पहले से शादीशुदा है. उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. 10 जनवरी को विवाहित प्रेमी प्रेमिका हैदराबाद भाग गए थे. प्रेमी की पहली बेगम ने भी सौतन को स्वीकारा है.

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

34 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

45 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago