समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर एक अनियंत्रित हाईवा एक गैराज में घुस गया। इस घटना के बाद के विरोध में भाकपा-माले मलिक के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
लोगों का कहना था कि इस हादसे से दुकानदार को भारी क्षति पहुंची है। बाद में जब सड़क जाम की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बूझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। बता दें कि बीती रात लगभग 10.15 बजे कथित रूप नशे की हालत में अनियंत्रित हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 जीए 8571 चांदनी चौक स्थित मो. इर्शाद मुन्ना के कार गैराज में टक्कर मारते हुए गैराज के अंदर घूस गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो स्कॉर्पियो और डिजायर को टक्कर मारते हुए हाईवा ने दीवार तोड़ दिया। हालांकि स्टाफ बाहर गाड़ी में हवा दे रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। बगल के पेंटर मो. तौफीक और टायर दुकानदार मो. जिलानी की दुकान में क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने क्षति का तत्काल मुआवजा देने, शराब की नशे में हाईवा चलाने पर रोक लगाने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर चांदनी चौक पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
इधर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा ने कहा कि भाकपा माले ताजपुर में हाईवा के आतंक के खिलाफ पहले से आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हाईवा चलाया जाता है। खुले हाईवा में मिट्टी- बालू ढोया जाता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गैराज मालिक को मुआवजा देने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने, शराब पीकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने की मांग की है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…