Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ में हुई कमी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जाने को श्रद्धालुओं की भीड़ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को थमी तो रेल कर्मियों, आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ आम यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। बुधवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कम रही। इससे पहले सोमवार व मंगलवार को सभी ट्रेनों में बेतरतीब भीड़ थी। प्लेटफार्म पर ट्रेनों के रूकने के बाद ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे थे, भीड़ के कारण कई ट्रेनों का फाटक ही नहीं खुला तो स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आधे दर्जन से अधिक एसी बोगी के खिड़की का यात्रियों ने शीशा तोड़ दिया था।

वहीं मंगलवार को अत्यधिक भीड़ के कारण पवन एक्सप्रेस को प्रयागराज- बनारस नहीं भेज कर मनकपुर से डायवर्ट करने का निर्णय किया गया था। मनकपुर के रास्ते औनिहार होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए ट्रेन रवाना की गई थी। लेकिन बुधवार को स्टेशन पर भीड़ कम होने पर पवन एक्सप्रेस को भी समय से निर्धारित रूट प्रयागराज- बनारस होकर भेजा गया। बता दें कि बुधवार को माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जाने के लिये सोमवार व मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी रही।

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मामले में दो और गिरफ्तार :

मधुबनी, दरभंगा व समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में रेल पुलिस ने दो और युवक को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो और युवकों को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सोमवार की रात भी चार युवको को गिरफ्तार किया गया था। माघ पूर्णिमा स्नान के लिये यात्रियों की सुविधा को लेकर समस्तीपुर मंडल द्वारा 11 फरवरी को दरभंगा, रक्सौल, जयनगर व सहरसा स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया जिसके बाद 12 फरवरी बुधवार को लोगों ने माघ पूर्णिमा स्नान किया। इस दौरान बुधवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी कम हो गयी।

ट्रेन पर पथराव मामले में रेलवे कर सकती है बड़ी कार्रवाई :

पिछले कई दिनों से महाकुंभ में जाने वाली ट्रेनों पर पथराव की घटना पर अब रेलवे एक्शन लेने जा रही है। सूत्रों के अनुसार रेलवे के सीनियर अधिकारियों ने ट्रेनों पर पथराव करने वाले लोगों को गिरफ्तार करके उनसे नुकसान की भरपाई करने का आदेश दिया है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में रेलवे पुलिस द्वारा अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि इस घटना में ट्रेन में एसी कोच के अंदर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए थे। तोड़फोड़ के दौरान खिड़की का जो शीशा था वो पूरी तरह से उखड़ गया और वो यात्रियों की तरफ जाकर गिर गया। अगर किसी यात्री के शरीर में या आंख में कांच का टुकड़ा चला जाता तो घटना बड़ी हो सकती थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago