Samastipur

समस्तीपुर में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश; ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर, ढक्कन, स्प्रिट, कार समेत अन्य सामान बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में छापेमारी कर नकली शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस दौरान भारी मात्रा में डुप्लीकेट विदेशी शराब, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर और ढक्कन, स्प्रिट, एक कार तथा नकली शराब बनाने प्रयुक्त अन्य सामान बरामद करते हुए एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल भी रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाला निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई थी।

पुलिस टीम ने छापेमारी में 375 एमएल की 46 बोतल विदेशी शराब, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर और ढक्कन, भारी मात्रा में स्प्रिट, एक गैस सिलेंडर और एक कार जब्त किया है। मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रोफेसर कॉलोनी में शिवनारायण यादव के किराए के मकान में चोरी-छिपे नकली विदेशी शराब बनाने के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर इकरार फारुखी के नेतृत्व में नगर पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago