Samastipur

शिवाजीनगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हथियार लहराना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने आर्म्स के साथ दो युवकों को पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के श्रीपुर गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन में आना दो युवक को महंगा पड़ा। दोनों युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मूर्ति विसर्जन में हथियार प्रदर्शन कर रहे दो युवक दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन में युवक हथियार का प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया जिसे शिवाजीनगर पुलिस को इस की सूचना दी।

सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह, एएसआई हंसराज राम दलबल के साथ संबंधित जगहों पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने दोनों युवक को 2 देशी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवक को शिवाजीनगर थाना लाकर दोनों युवक से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि सरस्वती पूजा के विसर्जन को लेकर आए हुए थे।

शिवाजीनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना अंतर्गत बघौनी गांव निवासी मो. आदा के पुत्र मो. नाजरे एवं इसी गांव के मो. आलम के पुत्र मो. आसिफ के रूप में की गई है। उसे पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि श्रीपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना दी गई की दो युवक मूर्ति विसर्जन में हथियार प्रदर्शन कर रहा है। इसके बाद संबंधित जगह पर पहुंचकर दोनों युवक को पकड़ा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

21 मिनट ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

1 घंटा ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

3 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

7 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

14 घंटे ago