Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 9 तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना, किसानों के लिये सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 9 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पछिया हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की देखभाल के लिए जरूरी सलाह दी है। अरहर की फसल में फल मक्खी कीट की निगरानी करें। यह कीट बीजों को खाकर नुकसान पहुंचाता है। इससे उपज में कमी आती है। बचाव के लिए करताप हाइड्रोक्लोराइड दवा 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। आम और लीची के बागानों में मंजर आना शुरू हो गया है। किसान बागानों में किसी भी प्रकार की कर्षण क्रिया न करें। दीमक की समस्या होने पर क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी दवा का 2.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर मुख्य तने और आसपास की मिट्टी में छिड़काव करें।

पपीते की खेती के लिए नर्सरी तैयार करें किसान, उचित मात्रा में डालें खाद पपीता की खेती करने वाले किसान 10 से 15 फरवरी तक नर्सरी की तैयारी कर बीज की बुआई कर लें। देरी होने पर बढ़ते तापमान का पौधों पर विपरीत असर पड़ सकता है। गरमा मौसम की सब्जियों की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। जिन किसानों ने खेत तैयार कर लिया है, वे बुआई शुरू करें।

खेत तैयार न करने वाले किसान 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गोबर खाद डालकर खेत की तैयारी करें। कजरा (कटुआ) पिल्लू से बचाव के लिए खेत की जुताई में क्लोरपायरीफॉस 20 ईसी दवा का 2 लीटर प्रति एकड़ बालू में मिलाकर उपयोग करें। सब्जियों में निकाई-गुड़ाई और जरूरत के अनुसार सिंचाई करें। आलू की अगात फसल की खुदाई कर लें। बीज वाली फसल की ऊपरी लत्ती काटें और खुदाई से 15 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। पिछात आलू की फसल में कटवर्म या कजरा पिल्लू की निगरानी करें। यह कीट कंद बनने की अवस्था तक फसल को नुकसान पहुंचाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago