समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सेवा विशेषज्ञ चिकित्सक के स्थानांतरण हो जाने के कारण 14 फरवरी से ठप हो गई है। अस्पताल में प्रतिनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक कुमार का ट्रांसफर हो जाने के बाद उनकी जगह किसी अन्य विशेषज्ञ को अब तक तैनात नहीं किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के चलते गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अब निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी केंद्रों में जांच महंगी होने के कारण गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सदर अस्पताल में कई वर्षों तक अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रही थी। डॉ. दीपक कुमार की नियुक्ति के बाद यह सेवा शुरू हुई थी, अब उनके ट्रांसफर के बाद फिर से यह सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है। अस्पताल में हर दिन करीब 40-50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होती है, लेकिन अब उन्हें मजबूरन निजी जांच केंद्रों पर जाना होगा। इस मुद्दे पर सदर अस्पताल के प्रबंधक डॉ. विश्वजीत रामानंद ने बताया कि इस समस्या से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की मांग की जाएगी।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…