Samastipur

रोसड़ा में से’क्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, रंगरेलियां मनाते दो युवती व एक युवक धराये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा पुलिस ने शहर से सटे इस्मैला के एक आवासीय में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी की। जहां रंगरेलियां मना रहे दो युवती व एक युवक को पकड़ थाना ले आयी। पुलिस धराये तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थतिया इस्मैला वार्ड नं 15 में एक आवासीय परिसर में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर गठित छापेमारी टीम में शामिल एसआई नूतन कुमारी व पुलिसबलों के द्वारा छापेमारी की गयी। जहां आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक व युवती को दबोचा गया। वहीं रैकेट संचालिका भी गिरफ्तार किया गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि धरायी रैकेट संचालिका इस्मैला की ही रहनेवाली सुलेखा कुमारी है। उसने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष रैकेट संचालन में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। धराया युवक शहर के मिर्जापुर वार्ड संख्या-3 का राजू कुमार है जबकि युवती सीमावर्ती बेगूसराय जिला के छौराही की रहनेवाली बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

16 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

19 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

20 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago