समस्तीपुर : निजीकरण के विरोध में पोस्टल संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने धरना दिया। प्रधान डाकघर परिसर में 18 से 20 फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन जारी है। प्रमंडलों में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। प्रधान डाकघर में प्रेरित कुमार, सहायक राष्ट्रीय महामंत्री सह परिमंडलीय सचिव, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप सी ने नेतृत्व में धरना दिया।
संबोधित करते हुए यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि आज भी अपने कार्यस्थलों पर कालीपट्टी लगाकर अपने कार्यों को संपादित कर अपनी एकता को प्रदर्शित करें। इनकी प्रमुख मांगों में पोस्ट ऑफिस एक्ट 2023 को वापस लेने, नई पेंशन स्कीम एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को समाप्त कर रेल डाक सेवा के सभी कार्यालयों को बहाल रखते हुए सेक्शन को बहाल करने,
स्वतंत्र वितरण प्रणाली को वापस लिए जाने, डाकघर की बचत योजनाओं को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में समाहित किये जाने, ठेकेदारी एवं निजीकरण को पूर्णतः समाप्त कर डाकघर एवं रेल डाकसेवा के सभी रिक्त पदों पर बहाली किये जाने, ग्रामीण डाक सेवकों को पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिये जाने एवं आठवें वेतन आयोग में सम्मिलित कर वेतन वृद्धि आदि शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…