समस्तीपुर : लोको पायलटों की शिकायतों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना पायलटों ने दिया। सुबह 8 बजे से 36 घंटे का सामूहिक उपवास व धरना का कार्यक्रम हुआ। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष भी मंडल के लोको पायलट सामूहिक उपवास पर बैठे।
सुबह से 21 फरवरी की शाम तक सभी लोको पायलट भूखे रहकर गाड़ी परिचालन करेंगे। संयुक्त मंडल सचिव रौशन कुमार सिंह इस कार्यक्रम की जानकारी रेल प्रशासन को दे चुके हैं। समस्तीपुर मंडल में यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में की गई। मंडल के लोको पायलट अपनी मांग को लेकर 36 घंटे के सामूहिक उपवास पर रहकर गाड़ी परिचालन कर रहे हैं।
मौके पर एलरसा के जोनल महासचिव एके रावत, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, रौशन कुमार सिंह, संजीव कुमार मिश्र, शशिरंजन कुमार, निर्दोष कुमार, रत्नेश सिंह, टुनटुन कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, विपेश कुमार, पीसी बादल, मनोज कुमार, उमाशंकर चौपाल, रंजीत कुमार, संजय महतो, बबलू यादव, प्रवीण कुमार आदि थे।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…