Samastipur

समस्तीपुर में मिला फर्जी अंचल कार्यालय, 10 बोरे जमीन के असली कागजात जब्त, बिचौलियों के बीच हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत के मोगलचक में एक निजी मकान पर चलाए जा रहे अवैध समानांतर अंचल कार्यालय पर एसडीएम विकास पांडेय ने मातहत अधिकारियों व पुलिस बल की सहायता से छापेमारी की। इस छापेमारी में एसडीएम ने अंचल व जमीन से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से भू -अभिलेखों के धंधे से जुड़े बिचौलियों के बीच हड़कंप मच गया है।

मजिस्ट्रेट की देखरेख में सीजर लिस्ट तैयार :

समानांतर अंचल कार्यालय से 10 बोरा से अधिक बरामद कागजात का मजिस्ट्रेट की देखरेख में सीजर लिस्ट तैयार किया जा रहा है। इनमें शुद्धि पत्र, हल्का से संबंधित दाखिल खारिज पंजी, खतियान, रजिस्टर टू के दस्तावेज, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के आवेदन, 22250 रुपये नकद, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि शामिल हैं। इसके अलावे आरोपी के बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है। बरामद दस्तावेज के सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट सुमन कुमार की देखरेख में जांच की प्रक्रिया जारी थी। अंचल कार्यालय में सीओ ब्रजेश कुमार द्विवेदी की देखरेख में अंचलकर्मी मुस्तैदी से जुटे थे।

कई वर्षों से चल रहा था फर्जी कार्यालय :

बरामद कागजत एसडीएम ने बताया कि मोगलचक के उमेश राय के घर में अवैध समानांतर अंचल कार्यालय संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस कार्यालय में महज एक हल्का का ही नहीं अपितु पूरे अंचल का काम किया जाता था। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण अंचल व भूमि से संबंधित कागजात बरामद होने से मामले का खुलासा हुआ। सूत्रों की बात माने तो इस तरह का कार्य कई वर्षों से चल रहा था। आश्चर्य की बात यह है कि जिन कागजातों व दस्तावेजों को सरकारी अंचल कार्यालय में होना चाहिए, वे सभी दस्तावेज व कागजात उक्त अवैध समानांतर अंचल से बरामद हुए हैं। वहीं,भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर जमीन संबंधित आवश्यक कागजात की उपलब्धता व जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती थी।

क्या कहते हैं एसडीएम :

पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय कहते हैं, ” कई महीनों से अवैध समानांतर अंचल कार्यालय संचालित होने की लोगों से शिकायत मिल रही थी। उसके बाद की गई छापेमारी में 10 बोरे से अधिक कागजात, नकद बाइस हजार रुपये से अधिक, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि जब्त की गई है। मजिस्ट्रेट द्वारा बरामद कागजातों का सत्यापन कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago