Samastipur

समस्तीपुर में सेना के जवान को दी गयी अंतिम विदाई, गांव में शव पहुंचते ही पसरा मातम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना अंतर्गत सैदपुर पंचायत के वार्ड-2 बसुआरी गांव में मंगलवार को सेना के जवान का शव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से कोहराम मच गया। वही सेना जवान के आखरी दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत के बसुआरी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी परमानंद ठाकुर के पुत्र गोपाल जी (42) सेना में नायक पद पर कार्यरत थे। जिनका आकस्मिक निधन बीते शनिवार को सेना कैंप रुड़की में हो गया था।

जिसके बाद पोस्टमार्टम के प्रक्रिया पूरी करने के बाद सेना के शव मंगलवार को उनके गांव एम्बुलेंस से पहुंचा। शव के साथ सेना के अन्य जवान भी मौजूद थे। मृतक जवान के पिता ने बताया कि उनका पुत्र असम तेजपुर में तैनात थे। वही जुलाई माह में रिटायर्ड होने वाले थे। इसी को लेकर बीते दिनों तेजपुर से रुड़की कागजी प्रक्रिया पूरी करने गए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गया।

बताया गया है की मृतक सेना जवान के दो पुत्र 14 वर्ष का आयुष कुमार और 13 वर्ष का नितिन कुमार है। शव आने के बाद पत्नी नीलू कुमारी के आंखों से आंसू गिरते देख सभी की आंखे नम हो गई। सेना के जवान का शव तिरंगे से लिपटा हुआ पहुंचा था। जहां उनको साथ आए सेना के जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में मंगलवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी के बसुआरी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और फायरिंग कर सलामी दी। मौके पर चकमेहसी थाने के एसआई रामनारायण महतो के नेतृत्व में पुलिस सहित मुखिया मिंटु देवी, सरपंच पति शिवनारायण राम, पैक्स अध्यक्ष प्रेमनाथ ठाकुर आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

2 घंटे ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

18 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

1 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

2 दिन ago