Samastipur

‘पहले बिहार में GDP का मतलब था गुंडागर्दी, डकैती और पॉवरटी’, शांभवी चौधरी ने लालू यादव के कार्यकाल पर बोला हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चिराग पासवान की पार्टी की सांसद शांभवी चौधरी ने सोमवार को इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) विपक्षी गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. बिहार चुनाव के बाद यह गठबंधन डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगा.

जीडीपी का नया फुल फॉर्म बताया

शांभवी ने कहा कि पहले बिहार में GDP का मतलब था गुंडागर्दी, डकैती और पॉवरटी था. बिहार अब किसी भी हाल में जंगलराज के दौर में वापस नहीं जाना चाहता है. पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार आने वाले दिनों में देश में सबसे आगे बढ़ेगा.

कांग्रेस पर क्या बोलीं शांभवी चौधरी

शांभवी चौधरी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आर्यभट्ट ने शून्य की खोज की थी वो भी बिहार से ही थे और अब वही शून्य दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के ‘ताबूत में आखिरी कील’ साबित होगा. बता दें कि दिल्ली चुनाव में आप पार्टी के सभी बड़े नेता चुनाव हार गए. कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई और 27 साल बाद अब बीजेपी की दिल्ली में सरकार बनने जा रही है. इसे लेकर एनडीए के सभी दल कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. बिहार में भी इसी साल चुनाव है और एनडीए इस माहौल को चुनाव तक बरकरार रखना चाहता है, ताकि अपने 225 सीट जीतने के लक्ष्य को पा सके.

दिल्ली तो बस एक झांकि है, बिहार अभी बाकी है- शांभवी चौधरी

शांभवी चौधरी ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर कहा था कि दिल्ली तो बस एक झांकि है, बिहार अभी बाकी है. दिल्ली के बाद बिहार की बारी है. शांभवी चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा था कि यह कोई चौंकाने वाला नतीजा नहीं है, यह बिल्कुल साफ है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ है.

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

3 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago