Bihar

28 फरवरी को पेश होगी बिहार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, बजट सत्र के दौरान होंगी 20 बैठकें

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी. वहीं 3 मार्च को बिहार सरकार अपना बजट पेश करेगी. बजट सत्र में दो दिन राजकीय विधेयक के लिए भी समय रखा गया है. बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. पहले दिन ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सेंट्रल हॉल में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे. शोक प्रस्ताव के साथ पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होगी.

3 मार्च को पेश होगा बिहार का बजट:

1 मार्च और 2 मार्च को शनिवार-रविवार होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी. 3 मार्च को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे. वहीं, 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा. 5 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के बाद 6 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी और फिर सरकार का उत्तर होगा.

7 मार्च को बजट के अनुदान पर चर्चा:

6 मार्च को ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुराग बजट सदन पटल पर रखा जाएगा. 7 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट के अनुदान पर चर्चा होगी और मतदान होगी. 8 मार्च और 9 मार्च शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी. वहीं, 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगी. उसी दिन विनियोग विधेयक भी सरकार पेश करेगी.

होली के कारण रहेगी छुट्टी:

11 मार्च से 13 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान मांग पर चर्चा और वोटिंग होगी. 14 मार्च से 16 मार्च तक बैठक नहीं होगी, इसमें होली की भी छुट्टी शामिल है. 17 मार्च से 21 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा. 22 और 23 मार्च को शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी.

28 मार्च को सत्र का समापन:

24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा. 25 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे. 26 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प पर चर्चा होगी. 27 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे. वहीं, 28 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी.

बजट सत्र में 20 दोनों का कार्य दिवस:

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार के उत्तर के लिए एक कार्य दिवस होगा. वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभिन्न विभागों के अनुदान पर चर्चा और विनियोग विधेयक पर 10 कार्य दिवस होंगे. गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे. राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य के लिए दो कार्य दिवस निर्धारित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago