समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल हाईस्कूल के पांच शिक्षकों के विरुद्ध हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्यालय के जीर्णोद्धार व चारदीवारी निर्माण में अनियमितता की जांच के बाद डीईओ के आदेश पर बीईओ ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। विद्यालय के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण व चारदीवारी निर्माण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की थी। विद्यालय के अध्यक्ष विधायक रणविजय साहू ने ग्रामीणों से मिली शिकायत डीईओ से की।
डीपीओ की जांच में यह बात सामने आई कि विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव की अनुमति के बिना सारी राशि खर्च कर दी गई। डीईओ ने वर्तमान एचएम विकास कुमार झा, अमरेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार सहित चार शिक्षकों को अन्यत्र प्रतिनियोजन कर दिया। वहीं एक वर्ष पूर्व रिटायर हो चुके एचएम सहित पांच शिक्षकों पर प्राथमिकी का आदेश दिया है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…