समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक तरफ ठंड सही से नहीं होने के कारण गेहूं, आलू समेत अन्य फसल प्रभावित है। वहीं दूसरी तरफ नीलगाय के आतंक से कई गांवों में खेती चौपट हो गयी है। इस वजह से जिले के लगभग प्रखंडों के किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि नीलगाय झुंड बना कर गांव में ही जमे रहते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। नीलगाय के आतंक से परेशान किसानों ने अब खेती कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिन किसानों के पास खेती व सिंचाई का संसाधन है वे चाह कर भी खेती नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि नीलगाय खास कर गेहूं व दलहन फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ किसानों के द्वारा सब्जी लगायी गयी है, उसे बचाने के लिए किसान दिन रात रखवाली करते हैं। किसानों की इस परेशानी को कोई समझने वाला नहीं है। नीलगाय के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए वन विभाग भी कोई कदम नहीं उठा रहा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…