समस्तीपुर : सरस्वती पूजा और शब-ए-बारात को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सदर एसडीओ दिलीप कुमार और सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च मगरदही घाट से निकलकर पुरानी पोस्ट आफिस रोड, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला बाजार, बहादुरपुर, जितवारपुर, बाईपास बांध से होते हुए चकनूर, ताजपुर रोड समेत विभिन्न मार्गों में भ्रमण करते हुए पटेल गोलंबर पर समाप्त हुई। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख पूजा स्थलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…