समस्तीपुर : हाइड्रोसील पीड़ित मरीजों के लिये अच्छी खबर है। जिले के सभी हाइड्रोसील मरीजों का मार्च 2025 तक ऑपरेशन करने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। जिले में फरवरी माह में 414 मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है और 22 फरवरी तक 409 मरीजों को सफलता पूर्वक ऑपरेशन कराया गया है। बता दें कि मरीज को सदर अस्पताल लाने एवं ऑपरेशन के बाद वापस घर छोड़ने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध रहती है।
डीभीबीडीसी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के हाइड्रोसील मरीजों के ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक जिले के हाइड्रोसील पीड़ित सभी मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…