Samastipur

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने निकाला नशामुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को दिया यह संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- बिहार पुलिस सप्ताह दिवस 2025 के अवसर पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर, मोहनपुर समेत अन्य जगहों पर जन जागरूकता अभियान निकाला गया। यह अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा, थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिसबलों ने नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बैनर और पोस्टर लेकर शहर में लोगों को जागरूक किया।

थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाना और साइबर अपराध से लोगों को सतर्क करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वच्छ, सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। इस जागरूकता अभियान के तहत आने वाले दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago