समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPolitics

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी की बड़ी भविष्यवाणी, सिर्फ 8 महीने बाद विलुप्त हो जाएगा इंडी अलायंस

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव इंडी गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. इस चुनाव के बाद यह गठबंधन विलुप्त हो जाएगा. बिहार में एनडीए को कोई दिक्कत नहीं है. समस्तीपुर में गुरुवार को एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में अब तक जितने भी संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन हुए हैं, उनमें समस्तीपुर टॉप टू और टॉप तीन में है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी.

बिहार में तेज होगा विकास का रफ्तार :

शांभवी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही उपचुनाव में भी एनडीए ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. जितने भी एनडीए के घटक दल हैं, पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं. समस्तीपुर की सांसद ने कहा कि अब तक बिहार में जो विकास की रफ्तार है, चुनाव के बाद उससे भी तेज गति से बिहार का विकास होगा.

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या बोलीं :

नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए शांभवी चौधरी ने कहा कि यह पहले से तय था, इसमें कोई नई बात नहीं है. विधायकों की संख्या के अनुसार यह पद मिलना था. यह डिबेट का विषय नहीं है. विपक्ष सही अर्थों में फैक्ट और डाटा पर बात ही नहीं करता है, एनडीए गठबंधन के लोग फैक्ट पर बात करते हैं. इंडी गठबंधन के लोग बस लोगों को दिग्भ्रमित करते रहते हैं। लोगों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है. विपक्ष को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए से पहले की सरकार ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार सभाओं में बिहार को मजबूत करने की बात कर रहे हैं, तो हम लोग बिहार में एनडीए को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

वीडियो :

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150