Samastipur

सर्वे के सात साल बाद भी हसनपुर के माता सती स्थान को नहीं मिला पर्यटन स्थल का दर्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड स्थित माता सती स्थान शासन लोगों के लिए आस्था का पुंज व समाजिक एकता का केन्द्र है। सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसके बावजूद अब तक इसे दार्शनिक स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिल सका है। वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक राजकुमार राय ने पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी थी। जिसके आलोक में सर्वेक्षण भी किया गया। बावजूद अब तक पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने में जनप्रतिनिधि फेल है।

लोगों की नजर में धार्मिक दृष्टिकोण से माता सती स्थान का बहुत बड़ा महत्व है। वैसे तो हर रोज लोगों की भीड़ यहां पर बनी रहती है। लेकिन सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के दिन अन्य जिला से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। हसनपुर चीनी मिल से दक्षिण पश्चिम दिशा में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर सती माता का मंदिर अवस्थित है। जहां पाकड़ वृक्ष के नीचे माता की पिंडी की पूजा अर्चना होती रहती है।

माता की पिंडी के नजदीक पाकड़ का एक विशाल वृक्ष है। जिस में आधा पतझर एक बार होता है। नव पल्लव आने के बाद फिर दूसरे हिस्से का पतझड़ होता है। चैत पूर्णिमा को उज्जैनी पूजा के रूप में मनाया जाता है। जिस में माता की पिंडी पर मिट्टी का लेप लगाया जाता है। मिट्टी गांव स्थित सती पोखर से लाया जाता है। कोई शुभ कार्य करने से पहले माता के मंदिर में लोग माथा टेकने आते हैं। लगभग पांच सौ वर्ष पुराने इस मंदिर में पूजा-अर्चना होती रहती है।

माता के दरबार में लोग झूठ बोलने से परहेज़ करते हैं। यही कारण है कि एक पर विवाद का निपटारा मैया के मंदिर परिसर में बैठ कर किया जाता है। लोगों में आस्था जगी है कि मैया के मंदिर में न्याय मिलती है। शासन गांव के अतुल शांडिल्य ने बताया कि माता में लोगों का आस्था, विश्वास अटूट है। हर रोज मां के दरबार में लोग मन्नतें मांगने आते है। लोगों की मन्नतें पूरी होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago