Samastipur

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण झा को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी समुचित व्यवस्था जरूरी है। मॉडल स्कूल के रूप में चयनित होने के कारण विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा नए शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय की प्रयोगशाला में रनिंग वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने टूटे हुए बेंच-डेस्क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने को कहा। विद्यालय में उपलब्ध जिम एवं व्यायामशाला के उपकरणों को व्यवस्थित रखने और उनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, आवश्यक स्थानों पर वॉश बेसिन लगवाने तथा खराब और अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया।

अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकासी मानचित्र लगाने पर जोर :

विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय भवन के अंदर और बाहर आवश्यक स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए विद्यालय में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम होने चाहिए। इसके साथ ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर आपातकालीन निकासी मानचित्र लगाने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी और शिक्षक सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता आसानी से समझ सकें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षाविद् नित्यानंद राय, वरीय शिक्षिका डॉ. बेबी कुमारी, संजीव नयन, तरुण कुमार झा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

24 मिनट ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

2 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

14 घंटे ago