Bihar

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, हथकड़ी लगा पहुंचे माले विधायक

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। थोड़ी देर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल एनडीए सरकार की आगे की योजनाओं और अब तक राज्य में किए गए विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

सरकार की तरफ से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

कार्यवाही शुरू होने से पहले माले विधायक हाथों में जंजीर बांधे विधानसभा पहुंचे। अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को बेड़ियों में भेजे जाने का विरोध जताते हुए उन्होंने इसे देश के लिए अपमानजनक बताया।

सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने माले विधायकों को बेऊर जेल जाने की सलाह दी। जिस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने भाजपा विधायक को डांटते हुए चुप रहने को कहा।

तेजस्वी अपनी चिंता करें- बीजेपी

इधर सदन के बाहर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा, तेजस्वी अपनी चिंता करें, एनडीए की चिंता ना करें। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही है। वो अपने पिता की तरह कहीं उस समय जेल में न हो।

वहीं बीजेपी जदयू को खा जाएगी, तेजस्वी के इस बयान पर कहा-

उनकी मनोस्थिति आप लोग समझ सकते हैं। एक नौजवान जिसका करियर अब मृत होने वाला है। आप ने नौकरी के बदली जमीन ली है। इस तरह फंस चुके हैं कि बचना मुश्किल है।

वहीं बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा, ‘जब मम्मी-पापा थे तब माई-बहिन योजना क्यों नहीं चलाए। मम्मी-पापा हट गए तब योजना चला रहे हैं। उनकी मर्जी, जो चलाना है चलाइए।’

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 मिनट ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

54 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

9 घंटे ago