समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के एनएच-28 के पास स्थित आवासीय होटलों की शनिवार को थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर मो. इरशाद आलम ने पुलिस बल के साथ जांच की। जांच के क्रम में होटलों से कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध सामान नहीं मिला। बताया गया कि 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरा के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एनएच-28 के किनारे बस स्टैंड, सरदारगंज चौक एवं बल्लोचक में पुलिस ने जांच की।
निर्देश के आलोक में पुलिस की होटलों पर नजर है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके तहत होटलों में ठहरे विदेशी नागरिकों, किसी आपराधिक गतिविधि या असंवैधानिक वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का आदेश है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…