Bihar

बिहार में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन, आज भारत-पाकिस्तान के बीच मैच

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच आज के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है. राजधानी पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत की कामना के लिए हवन पूजन किया. यह आयोजन सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के कोच कृष्णा पटेल की अगुवाई में हुआ. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की सोच के साथ उन्होंने ये हवन किया है.

भारतीय टीम से जीत की उम्मीद:

कोच कृष्णा पटेल ने दावा किया कि भारतीय टीम आज पाकिस्तान से निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी. उनका मानना है कि रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम, पाकिस्तान को धो डालेगी. जब उनसे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं सकेगा. भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा निश्चित तौर पर इस बार पाकिस्तान को शिकस्त देने का काम करेंगे.

क्रिकेट अभ्यास कर रहे बच्चों मे दिखा जोश:

वहीं क्रिकेट का अभ्यास कर रहे बच्चों में भी भारत की जीत को लेकर खासा खास देखा गया. बच्चों ने “भारत माता की जय” और “भारत जीतेगा” के नारे लगाए. राहुल ने कहा कि इंडिया जरूर जीतेगा. वहीं सचिन कुमार ने भारतीय टीम को मजबूत बताया और कहा कि पाकिस्तान इस बार मुकाबला नहीं कर पाएगा. शौर्य कुमार ने भी भारत की जीत पर विश्वास जताया और कहा कि रोहित शर्मा के बल्ले की धमक पाकिस्तान टीम को हराने में मदद करेगी.

दुबई में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला:

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच का आज का मुकाबला दुबई में होगा. पटना सहित देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया था, लेकिन उसके बाद यह टूर्नामेंट नहीं खेला गया था. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में आयोजित हो रही है, और क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज करेगी.

सभी की एक ही उम्मीद:

पटना में हवन पूजन करने वाले क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि भारतीय टीम की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने से टीम की जीत का रास्ता साफ हो जाएगा. अब देखने वाली बात यह है कि क्या हवन पूजन का असर भारतीय टीम की जीत पर पड़ता है या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

4 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

15 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

15 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

18 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

1 दिन ago